आंवला: आंवला में ईद उल अजहा से पहले पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण त्योहार मनाने और अफवाहों से बचने की अपील
Aonla, Bareilly | May 27, 2026 आंवला में ईद उल अजहा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने बुधवार की देर शाम छह बजे कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की गई। गुरुवार को ईद उल अजहा की नमाज से पहले, क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन कुमार और कोतवाल वीनू सिंह ने कस्बा इंचार्ज व पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया।