मंझनपुर: छोटा अड़हरा में युवक की हत्या का मामला, पत्नी ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, शव का अंतिम संस्कार करने से किया इनकार
छोटा अड़हरा गांव में युवक की नृशंस हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पुरानी रंजिश में दबंगों ने भारत यादव पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गांव में दहशत और गुस्से का माहौल बना हुआ है। मृतक की पहचान भारत पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है। वह परिवार में तीसरे नंबर पर था।