मुरादाबाद: थाना कटघर पुलिस ने रहा चलते कारोबारी के बेटे से आईफोन छीनने की घटना को अंजाम देने वाले, दो आरोपियों के भेजा जेल
कटघर थाना के लाजपत नगर निवासी जियान रजी के पिता मोहम्मर इरफान पीतल कारोबारी हैं। जियान रजी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो अगस्त को वह घर से पैदल ही निकल कर फोन पर बात करते हुए जा रहा था। उसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक पीछे से आए और झपट्टा मारकर आईफोन लूट लिए। पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी फर्राटा भरते हुए मौके से भाग निकले।