मुरादाबाद: नागफनी थाना क्षेत्र में एक जर्जर मकान भरभरा कर गिरा गया, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ
थाना नागफनी के मोहल्ला चौकी हसन खां स्थित नाईयो वाली मस्जिद निवासी मोहम्मद मोहसिन का मकान पिछले काफी समय से जर्जर हालत में खड़ा था। मकान में विवाद होने के कारण उसमें कोई रह नहीं रहा था। बताया गया कि सालों से जर्जर हालत में खड़ा मकान रविवार को भरभरा कर गिर गया। बताया गया कि जिस समय मकान गिरा उसे समय सड़क पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया है।