मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में बृजघाट से जल लेकर रामपुर लौट रहे, कावड़िए की बाइक से गिरकर हुई मौत
कटघर थाना क्षेत्र में जिला अमरोहा के बृजघाट से जल लेकर बाइक वापस लौट रहे,कावड़िया की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई,कावड़िया बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया,जहां डॉक्टरों ने देखकर मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम।