मुरादाबाद: थाना मझोला के चौधरी चरण सिंह चौक पर डीएम, एसएसपी और नगर आयुक्त ने की कावड़ियों पर फूल वर्षा
आज सुबह से बड़ी संख्या में हजारों की तादात में बृजघाट से जल लेकर कावड़िए अपने-अपने शहर दिल्ली लखनऊ हाईवे से होकर गुजर रहे हैं। सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसी बीच डीएम अनुज कुमार सिंह एसएसपी सतपाल अंतिल और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल बृजघाट से चलकर लौट रहे कावड़ियों के ऊपर फूलों से वर्ष की कावड़िए खुशी से खुशी से झूम उठे।