झुंझुनू: CMHO डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने सूरजगढ़ व बुहाना की ब्लॉक समीक्षा बैठक में दिए विशेष दिशा-निर्देश
झुंझुनू CMHO डॉक्टर छोटेलाल गुर्जर ने प्रेस नोट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार दोपहर 3:00 के आसपास जिले के सूरजगढ़ और बुहाना में ब्लॉक समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा कर सुधार करने के निर्देश दिए हैं, तो वही टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के एजेंडे पर विशेष जोर दिया गया है