झुंझुनू: कानू पीर पहाड़ की तलहटी में लीज संचालक द्वारा खनन की सूचना पर सैकड़ों लोग एकत्रित, पुलिस ने की समझाइश
झुंझुनू के कानू पीर पहाड़ की तलहटी में लीज संचालक द्वारा खनन की सूचना पर गुरुवार दोपहर 12:00 के आसपास सैकड़ो लोग एकत्रित हो गए, आसपास के क्षेत्र के लोगों ने कानू पीर पहाड़ की तलहटी में पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया सूचना पर झुंझुनू डीएसपी वीरेंद्र कुमार ग्रामीण डीएसपी हरि सिंह धायल पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचकर समझाइश कर धरना समाप्त करवाया