झुंझुनू: बगड़ पुलिस ने मोटरसाइकल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकल भी की बरामद
झुंझुनू की बगड़ पुलिस ने क्यामसर निवासी राकेश उर्फ पोपला को मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में मंगलवार शाम करीब 5: बजे के आसपास गिरफ्तार किया और आरोपी के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की,बगड़ थाना अधिकारी चंद्रभान ने बताया 22.7.2024 को बगड़ निवासी सुरेंद्र ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी,और ये मोटरसाइकिल आरोपी राकेश उर्फ पोपला से बरामद की है