कटनी नगर: रीठी के इमलाज में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए सचिव ने महिला से ₹5000 लिए, 6 माह से भटक रही महिला
रीठी तहसील के इमलाज गाँव निवासी पार्वती भूमिया के पति की मौत के बाद ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 5 हजार रुपये ले लिए गए। महिला विगत 6 माह से परेशान है। आज मंगलवार दोपहर 1:00 पार्वती बाई कलेक्ट्रेट कार्यालय शिकायत करने पहुंची थी। जहां उसने बताया कि सचिन उसे सिर्फ आश्वासन दे रहा। महिला ने कार्यवाही की मांग की है।