कुचाई: दुखियाडीह में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, विधायक दशरथ गागराई ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत
कुचाई प्रखंड की तिलोपदा पंचायत अंतर्गत दुखियाडीह फुटबॉल मैदान में सागुन सारना क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ. खिताबी मुकाबले में बिराज एफसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्लैक शूटर को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. रविवार दोपहर लगभग चार बजे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत