बयाना पुलिस सर्किल के गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। बयाना-बसेड़ी स्टेट हाईवे पर कोट थाना के पास तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क से नीचे झाड़ियों में जा गिरी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।