तुरकौलिया: रघुनाथपुर बस स्टैंड के पास एसबीआई के एटीएम काटकर अज्ञात चोरों ने रुपये की चोरी की, एसपी ने एसआईटी का गठन किया
रघुनाथपुर बस स्टैंड के पास स्थित एसबीआई के एटीएम को काट कर अज्ञात चोरों द्वारा रुपए की चोरी की गई। चोरों की पहचान व मामले की खुलासा के लिए एसपी ने सदर डीएसपी 1 की अगुवाई में एसआईटी का गठन क़िया। साथ ही सम्बंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया है। घटनास्थल का टेकिनिकल टीम ने निरीक्षण किया है। चोरों ने उक्त एटीएम के पास लगे सीसीटीवी कैमरा को स्प्रे से काला कर दिया।