अंबाह: 8 सूत्रीय मांगों को लेकर NHM संविदा कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, सिविल अस्पताल अंबाह के बीएमओ को सौंपा ज्ञापन
Ambah, Morena | Jun 2, 2026 अंबाह में NHM कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी और बीएमओ डॉ. प्रमोद शर्मा को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने नियमितीकरण, वेतनवृद्धि, एनपीएस, स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने पर आंदोलन और उग्र होगा।