बिंदकी: दरियापुर गांव में रात में घायल पड़े अधेड़ के मामले में उनके पुत्र ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, शुरू हुई जांच
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में रविवार की देर रात को सुनील सिंह यादव उम्र 50 वर्ष निवासी अभयपुर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले थे। जिनका इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में सोमवार की शाम 5 बजे घायल के पुत्र अवनीश की तहरीर पर पुलिस ने बाबू यादव, बहादुर निषाद, राकेश तथा महावीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।