बांधवगढ़: कलेक्टर राखी सहाय का औचक निरीक्षण, कौड़िया-63 में पंचायत भवन निर्माण पर सख़्ती
कलेक्टर राखी सहाय ने ग्राम कौड़िया-63 पहुंचकर निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिए कि कार्य तय समयसीमा में पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय के करें काम पूर्ण ।