शाहपुरा: शाहपुरा बस स्टैंड पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी, धूप में घंटों इंतजार करने को मजबूर लोग
केंद्रीय बस स्टैंड और अस्थाई बस स्टॉप पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा लगाया गया अस्थाई टेंट आंधी में उखड़ने के बाद से यात्री तेज धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों की हालत खराब हो रही है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन इस ओर ध्यान देता नजर नहीं आ रहा