3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हुए किसान सोबीराम
नारायणपुर जिले के एड़का धान उपार्जन केंद्र में ग्राम दुग्गा बेंगाल के किसान श्री सोबीराम दुग्गा ने 55.20 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी होने से किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है।
इस वर्ष उन्होंने ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया और निर्धारित तिथि पर आसानी से धान का विक्रय किया। उन्होंने धान खरीदी की सरल एवं सुविधाजनक व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य शासन प्रतिबद्ध है।
#समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी_2026 #DhanKharidi2026 #किसान_हितैषी_सरकार #Chhattisgarh Narayanpur VishnuDeoSai Farmers
Kanker, Chhattisgarh | Nov 16, 2026