वाड्रफनगर: विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, स्कूल बसों का किया गया औचक निरीक्षण
वाड्रफनगर शनिवार विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने स्कूल एवं कॉलेज बसों का विशेष जांच अभियान चलाया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने रामानुजगंज और वाड्रफनगर क्षेत्र में कुल 50 स्कूल बसों का औचक निरीक्षण किया जांच के दौरान बसों के दस्तावेजों के साथ-साथ वाहनों की फिटनेस जांच किया