कोल: लव जिहाद के आरोपितों को सज़ा दिलाने की मांग, शिवसेना ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Koil, Aligarh | Jul 11, 2025 शिवसेना ने लव जिहाद के मामलों को लेकर बड़ी मांग राष्ट्रपति से की है। शिवसेना जिला प्रमुख अशोक पुंडीर के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम को दिया है। ज्ञापन में शिवसेना ने लव जिहाद के आरोपियों को हिंदुओं को सौंपने और सज़ा देने की मांग उठाई है।