बड़वाह: ग्राम सिरलाय के तारानगर में 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, 'जय श्रीराम' के उद्घोष से गूंजा तारानगर
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के ग्राम सिरलाय के तारानगर फेज-02 में नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में एवं संस्कार राज वर्मा के सौजन्य से असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक पर्व विजयादशमी पर मंगलवार रात 8 बजे 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।इसके पूर्व मां नवदुर्गा उत्सव समिति सिरलाय के पंडाल से भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई।यात्रा में सुसज्जित बग्गी