नबीनगर: खैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार विधि-विरुद्ध बालक को किया निरुद्ध
नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लीटर देसी टनाका शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान खैरा से केरका जाने वाली सड़क पर एक स्प्लेंडर बाइक की जांच की गई। तलाशी के दौरान बाइक से 300 एमएल के 50 पीस देसी टनाका शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 15