सांगानेर: केकड़ी से राखी बनाकर लौट रहे परिवार की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार ट्रेलर ने रिक्शा को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत
जयपुर भीलवाड़ा हाईवे पर राखी का त्योहार मनाकर केकड़ी से जयपुर लौट रहे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं। जब मोहनपुरा पृथ्वीसिंह मोड़ के पास तेज रफ्तार बेकाबू ट्रेलर ने रिक्शे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे मे रिक्शे मे सवार मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि परिवार के 3 अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। वही जानकारी के अनुसार परिवार के त्योहार मनाकर घर लौट रहे थे