लखीसराय: शहर के नया बाजार पंजाबी मोहल्ला वार्ड संख्या 16 में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम।
शहर के नया बाजार पंजाबी मोहल्ला वार्ड संख्या 16 में बुधवार देर शाम विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची कवैया थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी। मृतक की पहचान पंजाबी मोहल्ला निवासी संजीत कुमार उर्फ छोटू मोदी की 26 वर्षीय पत्नी आकांक्षा कुमारी के रूप में हुई है।