नौहट्टा: जमीनी विवाद में मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
जमीनी विवाद में मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के बनाही गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।