बैकुंठपुर: बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के SH-90 स्थित पकड़ी मोड़ पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत
गोपालगंज : बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के SH-90 स्थित पकड़ी मोड़ पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में खेती करने जा रहे किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौ`त हो गई। मृतक की पहचान दीघा टोला गांव निवासी आनंद प्रसाद के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल किसान ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।