मुरैना नगर: विसंगपुर में रिश्तों की हैवानियत! मामा कहकर गुहार लगाती रही नाबालिग से मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म
मुरैना शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के विसंगपुर गांव में शादी समारोह में आई 14 वर्षीय नाबालिग से दूर के रिश्ते में मामा लगने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी राजेश कुशवाह मोबाइल चार्जर देने का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गया। विरोध करने पर उसने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।