आंवला: आंवला स्टेशन रोड के चौड़ीकरण में टैंकर बन रहे बाधा, भाकियू (शंकर) ने डिपो प्रबंधकों पर कार्रवाई की मांग की
आंवला में रेलवे स्टेशन रोड के चौड़ीकरण कार्य में पेट्रोलियम डिपो के बाहर खड़े टैंकर बाधा बन रहे हैं। इन टैंकरों के कारण सड़क पर दिनभर जाम लगता है, जिससे राजपुर कला सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने सोमवार को दोपहर एक बजे एसडीएम आंवला विदुषी सिंह को ज्ञापन सौंपा।