खलारी: होली पर्व को लेकर खलारी थाना में शांति समिति की बैठक व होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
Khelari, Ranchi | Mar 21, 2024 खलारी थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक खलारी बीडीओ संतोश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पर्व को शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लेते हुए सभी ने प्रशासन का हर संभव सहयोग करने की बात कही।