सुसनेर: रेस्ट हाउस में नप अध्यक्ष ने पेश किया एक महीने का रिपोर्ट कार्ड, डिवाइडर सड़क व अवैध कॉलोनियां होंगी वैध
रविवार की शाम को 6 बजे इन्दोर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रेस्ट हाउस पर नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने 1 महीने का कार्यकाल पूरा करने पर प्रेसवार्ता आयोजित कर मीडिया को उनके द्वारा किये गए कार्यो से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बाजार की मुख्य सड़क को डिवाइडर वाली बनाया जाएगा। अवैध कॉलोनीयो के रहवासियों को मुलुभूत सुविधओं का लाभ मिले इसके लिए उन्हें वेध किया जाएगा।