बरवाला: मोरनी किलाघाट के पास तेंदुआ दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पंचकूला के मोरनी में स्थित किलाघाट के पास रात के समय तेंदुआ देखे जाने का वीडियो शुक्रवार को रात करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आपको बता दे कि ये वीडियो किसी गाड़ी चालक के द्वारा बनाया गया है जिसमें सड़क किनारे एक तेंदुआ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। आपको बता दे कि मोरनी क्षेत्र में कहीं न कहीं तेंदुआ दिखाई देता रहता है।