बरवाला: गोबिंदपुर गांव में घर में लगी आग, सामान जल गया
वीरवार को शाम 4 बजे के करीब रायपुर रानी खंड के गांव गोबिंदपुर में एक घर में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार प्रदीप कुमार पुत्र प्रेमचंद के घर में अचानक से आग लग गई। आग लगने के कारण घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं ग्रामीणों के द्वारा फायर ब्रिगेड को घर में आग लगने की सूचना दी गई।