बरवाला: कंडाईवाला-पारवाला बस स्टॉप के पास मधुमक्खियों ने लोगों पर किया हमला, पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती
मोरनी रोड पर गांव कंडाईवाला- पारवाला बस स्टॉप के पास शुक्रवार को दोपहर बाद मधु मक्खियों के झुंड ने राहगीरों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के इस हमले में गांव खैरवाली निवासी सुखविंदर सिंह जोकि बस स्टॉप पर केमिस्ट की दुकान करता है और गांव श्यामपुर के रुस्तम अली सहित दो लोगों को गंभीर रूप से मधुमक्खियों ने घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए पंचकूला सेक्टर 6 स्थ