बछवारा: बछवारा प्रखंड मुख्यालय में स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों की बैठक आयोजित
बछवारा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में प्रखंड अंतर्गत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी,चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं अन्य कर्मियों के साथ बैठक आयोजित हुई। यह बैठक शनिवार को दिन के ग्यारह बजे आयोजित हुई।जहां सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजना परियोजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। अधिकारियों ने सभी योजना के बारे में जानकारी दिया।