*जतारा में जंतर-मंतर आंदोलन की गूंज: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी*
जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को जतारा में छात्रों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। इस दौरान ज्ञापन सौंपकर आंदोलन के प्रति अपना समर्थन भी जताया गया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा तथा प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।