अम्बाला: एसडीएम कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित
Ambala, Ambala | Jan 30, 2025 एसडीएम सतिन्द्र सिवाच ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंतकाल बारे,जमाबंदी बारे, सरकारी देय बकाया वसूली,कोर्ट केस के साथ-साथ अन्य बिदुंओं बारे विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति एसडीएम कार्यालय या तहसील मे अपने किसी भी कार्य के लिए आता है उसके साथ सौहादर्यपूर्ण व्यवहार रखेl कोई भी शिकायत आने पर सख्त कार्रवाई होगी।