अम्बाला: शहजादपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों को पकड़ा गया, दोनों के पैरों में लगी गोली
Ambala, Ambala | Jan 30, 2025 बसपा नेता हरबिलास हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है । बुधवार की शाम जहां पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर मुख्य शूटर सागर को ढेर कर दिया था वहीं गुरुवार को शहजादपुर में पुलिस और बदमाशो में मुठभेड़ हुई। बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग करदी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशो के पांव में गोली लगी। पुलिस ने बदमाशों को काबू कर लिया।