जोधपुर: JDA चौराहा स्थित हीटवेव की आशंका पर रेलवे अस्पताल अलर्ट मोड में, DRM ने की व्यवस्थाओं की जांच
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने गर्मी और हीटवेव का प्रभाव को ध्यान में रखते हुए आज बुधवार दोपहर तीन बजे रेलवे अस्पताल प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रोगियों को बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता के लिए रेलवे प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।