जोधपुर: शनिचर जी का थान इलाके में ट्रांसफार्मर में लगी आग
जोधपुर के शनिचर जी का थान के पास आज बुधवार दोपहर तीन बजे ट्रांसफार्मर में आग लग जाने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगो ने बता या की भीषण गर्मी और हाई वोल्टेज के चलते आग लग गई। सुचना के बाद विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया।