Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
mmnews24x7
#बांका जिले के ग्राम पंचायत मिर्जापुर मैं #पीएम @आवास को लेकर किया गया ग्राम सभा। हज़ारों की संख्या में लाभुकों ने भाग लिया
Banka, Banka
| Sep 29, 2026
#बांका
#पीएम
MORE NEWS
#बांका के बलियामहरा के पास सड़क हादसे में जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव के ससुर हुए घायल, अस्पताल में भर्ती #BiharNews #accident #videosvirales
Banka, Banka | Sep 29, 2026
आज बांका जिला अंतर्गत कुल 2347 आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आँगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों, लाभार्थियों एवं समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्वागत समारोह एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए तथा लाभार्थियों के साथ अनुभव साझा किए गए। बच्चों के लिए खेलकूद, गीत, कहानी एवं छोटी-छोटी प्रस्तुतियों जैसी मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह एवं सहभागिता की भावना विकसित हो। साथ ही पोषण एवं स्वास्थ्य संवाद के माध्यम से लाभार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं समुचित देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी सेवाओं एवं विभागीय योजनाओं के प्रति समुदाय को जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया। आयोजित विभिन्न गतिविधियों के फोटो एवं वीडियो को विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया गया, ताकि कार्यक्रमों की गतिविधियों एवं जनभागीदारी का समुचित संधारण एवं अनुश्रवण सुनिश्चित किया जा सके।
Banka, Bihar | Sep 29, 2026
खेल अधीक्षक, बांका द्वारा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 से संबंधित जानकारी। #जिला_प्रशासन_बांका #बांका_जिला_प्रशासन #District_administration_Banka #Banka_district_administration #जिला_स्तरीय_खेल_प्रतियोगिता #खेल_प्रतियोगिता_2026_27 #बांका_खेल #खेल_अधीक्षक_बांका #Cheer4Bharat #DilSeKhelo #AsianGames2026 #TeamIndia #First Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Sep 29, 2026
Lilawaran Natural Farming & Land Revival
Banka, Bihar | Sep 29, 2026
प्रसिद्ध #अंगिका #लोक #गायक #सुनील #छैला #बिहारी से खास बातचीत... #sunilchhailabihari #angikalokgeet #interview #angika #bihar #patna #KhagariyaNews #lagalchhepyarkebukhar #doliyakahar #aeganeshkepapa
Banka, Banka | Sep 29, 2026
आज जिला पदाधिकारी, बाँका की अध्यक्षता में जिले की पंचायतों में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति, वित्तीय व्यय तथा लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में पंचायत सरकार भवनों की स्थिति, उनके क्रियाशीलता, विद्युत कनेक्शन, बायोमेट्रिक व्यवस्था, फ्लैक्स एवं दीवार लेखन, पंचायत संबंधी कार्यों के संचालन, लोक सेवा केंद्र, जीविका कार्य, डाकघर, सुधा केंद्र, पुस्तकालय तथा आमजनों की पहुंच आदि बिंदुओं की समीक्षा की गई। उपलब्ध प्रतिवेदन के अनुसार जिले में कुल 25 निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन हैं 30 अक्टूबर तक पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित है। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की भी प्रगति की समीक्षा की गई। विभिन्न प्रखंडों में सोलर स्ट्रीट लाइट के अधिष्ठापन एवं क्रियाशीलता की स्थिति की जानकारी ली गई तथा शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप, मोक्षधाम एवं अन्य पंचायत स्तरीय योजनाओं हेतु भूमि की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने एवं लंबित प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक में 15वीं एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतों में प्राप्त राशि के विरुद्ध किए गए व्यय की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कम व्यय वाले पंचायतों/पंचायत समितियों को चिन्हित कर उपलब्ध राशि का नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों में शीघ्र उपयोग करने पर निर्देश दिया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर 15वीं वित्त आयोग के अंतर्गत कुल प्राप्त राशि में से 21.09.2026 तक लगभग 51 प्रतिशत व्यय दर्ज किया गया है। वहीं पंचायत समिति स्तर पर भी व्यय की प्रगति की समीक्षा की गई और कम प्रगति वाले क्षेत्रों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। स्वच्छता एवं ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन बैठक में WPU (Waste Processing Unit) की प्रगति, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, ग्राम पंचायतों में SWM Rules से संबंधित कार्रवाई तथा स्वच्छता से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। उपलब्ध प्रतिवेदन के अनुसार बाराहाट एवं शंभूगंज प्रखंड में कुछ WPU कार्यों में शेष कार्य लंबित हैं, जिन्हें शीघ्र पूर्ण कराने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायतों में सोख्ता निर्माण की भी समीक्षा की गई। जिले में कुल 455 लक्षित सोख्तों में से 169 का निर्माण 22.09.2026 तक पूर्ण किया गया है। शेष लंबित कार्यों को अभियान चलाकर पूरा कराने का निर्देश दिया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत IHHL व्यय तथा स्वच्छता से संबंधित चिन्हित स्थलों की सफाई की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिले में स्वच्छता हेतु चिन्हित कुल 5598 स्थलों में से 4536 स्थलों की सफाई की प्रविष्टि की जा चुकी है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराएं, योजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करें तथा योजनाओं में उपलब्ध राशि का नियमानुसार एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी क्रियाशील पंचायत सरकार भवनों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पंचायत स्तरीय कर्मियों की उपस्थिति रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित करने हेतु पंचायत सरकार भवनों में रोस्टर का दीवार लेखन कराने का निर्देश दिया गया। 15वीं एवं छठी वित्त आयोग की राशि के व्यय की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार करने तथा नियमानुसार उपलब्ध राशि का समयबद्ध व्यय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सेवा संकल्प एवं कायाकल्प के तहत अधिक से अधिक भवनों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आवश्यकतानुसार उनका जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कर सरकारी भवनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में पंचायतों में संचालित योजनाओं की नियमित निगरानी, कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध निष्पादन तथा आमजनों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
Banka, Bihar | Sep 28, 2026
अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्राप्त सूचना के आलोक में जिला खनन टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में विगत सप्ताह धनकुड़, धोरैया, सुइया, बौंसी, जमदाहा एवं बेलहर थाना अंतर्गत कुल 08 विभिन्न वाहनों को जब्त करते हुए लगभग 09 लाख रुपये का दंड अधिरोपित किया गया। साथ ही, संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। समाहर्ता द्वारा अवैध बालू खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध इसी प्रकार नियमित रूप से सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया गया है।
Banka, Bihar | Sep 28, 2026
बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आज कुल 31 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कई मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे निर्धारित दोनों कार्य दिवसों में अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करें तथा उनके समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
Banka, Bihar | Sep 28, 2026