बाढ़: बाढ़ में माँ विंध्यवासिनी देवी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश यात्रा निकली, गाजे-बाजे के साथ उमड़े श्रद्धालु
Barh, Patna | Oct 15, 2026 बाढ़ के पछियारी मलाही में माँ विंध्यवासिनी देवी और भगवान शंकर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। श्रद्धालु बाबा अलखनाथ धाम पहुंचे, जहां गंगा जल भरकर वापस मंदिर लौटे। 17 अक्टूबर को प्राणप्रतिष्ठा की जाएगी।