बिदुपुर: बिदुपुर थाना के शीतलपुर कमलापुर में घर में घुसकर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट कर सोना के जेवर और रूपए लेकर हुआ फरार
बिदुपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर कमालपुर गांव में घर में घुसकर बदमाशों ने एक महिला के साथ मारपीट कर सोना के जेवर नगद रुपए छिन कर फरार हो गया। महिला को स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। महिला ने बिदुपुर थाना में बदमाशों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना के पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।