मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस ने साइबर ठगों पर किया बड़ा प्रहार, 85 हजार से अधिक की ठगी की रकम पीड़ित के खाते में कराई वापस
सराय अकिल थाना क्षेत्र निवासी बृजभूषण सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 जुलाई 2026 को उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से साइबर ठगों ने 85,794 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मामले की सूचना मिलते ही शिकायत को एनसीआरपी पोर्टल पर पंजीकृत कर साइबर क्राइम थाना ने जांच शुरू कर दी।