पटना ग्रामीण: गांधी जयंती पर सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी
गांधी जयंती के मौके पर बारिश के बीच भी राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे गांधी मैदान पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी बापू को श्रद्धांजलि दी।