खतौली: खतौली तहसील परिसर में सहारनपुर कमिश्नर डॉक्टर रुपेश कुमार पहुंचे, जन समस्याओं को सुनते हुए निस्तारण के दिए निर्देश
खतौली तहसील परिसर में शनिवार दोपहर 3:00 बजे के करीब सहारनपुर कमिश्नर डॉक्टर रुपेश कुमार पहुंचे जहां पर सर्वप्रथम कमिश्नर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और साथ ही साथ उनको एसडीएम खतौली निकिता शर्मा ने गुलदस्ता देखकर सम्मानित किया, कमिश्नर ने जनसुनवाई करते हुए कई मामलों के हाथों हाथ निस्तारण भी किए