बागपत: विद्युत पोल में उतरे करंट से एक भैंस की मौत, दूसरी झुलसी; किसानों ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन
बागपत कोतवाली क्षेत्र के टटीरी कस्बे में विद्युत पोल में कथित रूप से करंट उतरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। बृहस्पतिवार को करीब 12:30 बजे पशुपालक साहिल ने बताया कि वह अपनी भैंसों को लेकर जा रहा था, तभी सड़क किनारे लगे विद्युत पोल में अचानक