कोल: मीनाक्षी पुल,रेलवे लाइन क्रॉस करते समय अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत, GRP ने शव भेजा PM
Koil, Aligarh | Jun 11, 2024 थाना सिविल लाइन स्थित मीनाक्षी पुल के पास रेलवे लाइन क्रॉस करते समय एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को देखते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची इधर जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है।