कोल: महुआखेड़ा क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों के द्वारा चुरा कर ले जाई गई, पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत
Koil, Aligarh | Jun 11, 2024 घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। जैसे ही युवक मोटरसाइकिल के पास आया तो उक्त जगह पर उसकी मोटरसाइकिल नहीं थी। युवक ने अपनी मोटरसाइकिल को काफी तलाश किया। लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला। इस संदर्भ में युवक के द्वारा मंगलवार करीब 10:00 बजे संबंधित थाने में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत की है।