कोल: महेंद्र नगर में 2 पक्षों के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, 7 घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस
Koil, Aligarh | Jun 11, 2024 सासनी गेट के महेंद्र नगर में मंगलवार रात्रि दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में महिला सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और 7 घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आई जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों को उपचार देने के बाद भर्ती कर लिया है।