कोल: नाबालिक लड़की हुई घर से लापता, पिता ने की पुलिस से शिकायत, मामला थाना सासनी गेट क्षेत्र का है
Koil, Aligarh | Jun 11, 2024 घर से नाबालिक लड़की लापता हो गई। पिता मजदूरी करके पूरे परिवार का पालन पोषण करता है। जैसे ही पिता मजदूरी करके घर वापस आया तो उसने देखा की बेटी घर पर नहीं है। पिता ने बेटी को आसपास काफी तलाश किया लेकिन बेटी का कोई अता-पता नहीं चला। इस संदर्भ में पिता के द्वारा मंगलवार करीब 9:00 बजे संबंधित थाने में बेटी के लापता होने की शिकायत की है।